फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   vaccination

1536 फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को दी गई वैक्सीन

Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
vaccination
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 2,094 के सापेक्ष कुल 1536 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए जिले में 20 सेशन साइट बनाए गए थे। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में कुल तीन सेशन साइट बनाए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए फ्रंट लाइन कोरोना योद्धा यहां पहुंचने लगे। करीब सवा दस बजे सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ की मौजूदगी में डीपीआरओ आरके भारती, दंत चिकित्सक डॉ. शशिधर त्रिपाठी, आशीष कुमार, अरुणदेव मिश्र ने वैक्सीन लगवाईं। सीएमओ ने कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। निगरानी कक्ष से बाहर निकलने के बाद फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं ने कहा कि देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को इसे लगवाना चाहिए। शाम तक चले टीकाकरण में पूर्व निर्धारित लक्ष्य 2,094 के सापेक्ष 1536 लोगों को वैक्सीन दी गई। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 73.35 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed