फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vaccination not done according to the set aim

वैक्सीन की कमी से ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्र बंद

Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vaccination not done according to the set aim
21. कादीपुर में सेंटर पर वैक्सीन लगवाते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा वैक्सीनेशन अभियान सुस्त नजर आ रहा है। वैक्सीन की कमी से ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्र बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते जिले में निर्धारित 15 लाख 67 हजार 151 लोगों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ तीन लाख 87 हजार 441 लोगों को कोरोना की प्रथम डोज वैक्सीन लगाई जा सकी है। मात्र 84 हजार 933 लोगों को ही दूसरी डोज लग सकी है। उपलब्धता के सापेक्ष टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. एएन राय की मानें तो जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 10,18,304 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 1,54,490 लोगों को प्रथम डोज और 5441 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 से 60 आयु वर्ग के 3,81,721 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 1,18,771 लोगों को प्रथम डोज और 31,410 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,44,000 लक्ष्य के सापेक्ष 91,444 लोगों को प्रथम डोज और 31,872 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
हेल्थ केयर के 12,686 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 12,501 लोगों को प्रथम डोज और 10,180 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के लक्ष्य 10,440 के सापेक्ष 10,235 लोगों को प्रथम डोज और 6,030 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
19,200 लोगों को लगाया गया टीका
सीएचसी लंभुआ डॉ. राम करन वर्मा ने बताया कि आज तक 19 हजार 200 लोगों को टीका लगाया गया है, उन्होंने कहा कि इस समय सिर्फ सीएचसी पर ही टीकाकरण हो रहा है वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से दो से तीन केंद्र सीएचसी पर बनाया जाता है।
दोस्तपुर सीएचसी अधीक्षक एसडी खान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें 50 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 20,551कोविड शील्ड, 1,099 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है। उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण का अभियान क्षेत्र के 59 ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर किया जा रहा है।
नौ हजार का लक्ष्य 8,633 लोगों को लगा टीका
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में 9,000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 26 जुलाई तक 8,633 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि सीएससी के अतिरिक्त चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया है। इसमें ढेमा, बढ़ौनाडीह, नानेमऊ व दियरा शामिल है। टीके की उपलब्धता होने पर ग्राम पंचायतों में भी अस्थाई केंद्र स्थापित कर टीकाकरण कराया जाता है।
वैक्सीन की कमी के कारण अभियान ठप
धनपतगंज सीएचसी समेत छह स्थानों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसमें सीएचसी पर दो वैक्शीनेशन सेंटर (18 से 44 और 45 से ऊपर उम्र वालों के लिए) बने हैं। सेंटर पर वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को वापस लौटना पड़ता है। इसके अलावा सरायगोकुल, देहली, मांयग सेंटर वैक्सीन की कमी से बंद चल रहे हैं।
8042 लोगों को लगाया गया टीका
कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक 8042 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके लगाए गए। एक दिन में चार से पांच सेंटर पर टीकाकरण किया गया है। प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
7042 लोगों को लगा टीका
जयसिंहपुर सीएचसी पर अभी तक 7042 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। एक दिन में पांच से सात सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा है। तीन से चार गांवों में प्रतिदिन टीकाकरण किया जाता है। सीएचसी पर टीकाकरण हो रहा है। प्रत्येक दिन लक्ष्य के सापेक्ष 220 को ही टीका लग पा रहा है।
लक्ष्य के सापेक्ष चल रहा टीकाकरण
बल्दीराय सीएचसी क्षेत्र के हलियापुर, वलीपुर, इसौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व बल्दीराय को मिलाकर 8240 का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष सोमवार तक 8156 लोगों का टीकाकरण हुआ है। सीएचसी बल्दीराय पर नियमित टीकाकरण हो रहा है। अन्य केंद्रों के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। हलियापुर क्षेत्र के काफी लोग अयोध्या जिले के सौ शैया हॉस्पिटल कुमारगंज में भी वैक्सीन लगवा रहे हैं।
7600 लोगों का हुआ टीकाकरण
दूबेपुर सीएचसी को स्वास्थ्य विभाग ने 8800 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एपी त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 7600 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लक्ष्य को माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

करौंदीकलां स्वास्थ्य केंद्र को 6500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कुल 5500 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed