{"_id":"61954771cb6d4f13b817020a","slug":"urea-sultanpur-news-lko60491239","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी उपलब्ध होने की सूचना पर गोदाम पर टूट पड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी उपलब्ध होने की सूचना पर गोदाम पर टूट पड़े किसान
विज्ञापन
24. कूरेभार में डीएपी की खरीद के लिए खड़े किसान।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। डीएपी (खाद) की चल रही किल्लत के बीच पीसीएफ गोदाम पर उर्वरक उपलब्ध होने की सूचना लगते बुधवार की सुबह किसान टूट पड़े। किसानों के पहुंचने पर गोदाम का गेट बंद मिला। लेकिन किसान कतार लगाकर गोदाम खुलने का इंतजार करते रहे। गोदाम इंचार्ज के पहुंचने के बाद किसानों को डीएपी वितरित हो सकी।
गेहूं की चल रही बुआई के बीच डीएपी की किल्लत मची है। डीएपी की चल रही कमी के बीच बुधवार को कटका खानपुर स्थित पीसीएफ के गोदाम पर उर्वरक उपलब्ध होने की सूचना स्थानीय किसानों को मिली। उर्वरक की जानकारी मिलते किसान बुधवार की सुबह ही पीसीएफ के गोदाम पर पहुंच गए। वहां गोदाम के गेट में ताला बंद मिला। इसके बाद किसान डीएपी मिलने के इंतजार में गोदाम के गेट पर कतार लगाकर खड़े हो गए। करीब 10 बजे गोदाम इंचार्ज के पहुंचने के बाद किसानों में डीएपी का वितरण शुरू हो सका।
डीएपी बिक्री के दौरान गोदाम पर मारामारी मची रही। गोदाम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के मुताबिक डीएपी की बिक्री गोदाम पर शाम तक की जाती रही। अभी आगे भी डीएपी खाद की बिक्री की जाएगी।