फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Bhim Nishad of Samajwadi Party met Chief Minister Yogi Adityanath

योगी के दरबार में सपा के भीम: सीएम संग फोटो वायरल, बोले- टिकट न मिला तो लूंगा बड़ा फैसला, भाजपा से मिला ये ऑफर

Thu, 25 Apr 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Apr 2024 09:13 AM IST
सार

सपा के पूर्व प्रत्याशी के साथ मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की गई है। भीम निषाद ने कहा कि सपा में हूं, टिकट न मिला तो बड़ा निर्णय लूंगा। भाजपा ने भीम निषाद को विधानसभा चुनाव लड़ाने का ऑफर दिया है।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Bhim Nishad of Samajwadi Party met Chief Minister Yogi Adityanath
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी अपने फैसलों से सुल्तानपुर में एक बार फिर फंसती नजर आ रही है। पार्टी ने अपने जिस प्रत्याशी का टिकट काटकर रामभुआल को मैदान में उतारा है। उस भीम निषाद ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सियासी हड़कंप मचा दिया। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात की फोटो शेयर होने के बाद से सपा में बेचैनी है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने सुल्तानपुर सीट पर पहले भीम निषाद को प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में पार्टी ने कुछ पूर्व विधायकों के दबाव में टिकट बदलकर गोरखपुर निवासी पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बना दिया। 
विज्ञापन


आठ महीने से जिले की खाक छान रहे भीम निषाद का खेमा नेतृत्व के इस निर्णय से सन्न रह गया। जिले के एकमात्र सपा विधायक ताहिर खान भी भीम निषाद की पैरवी में जुटे रहे। लेकिन नेतृत्व ने भीम निषाद को ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया है, जिससे कि वे संतुष्ट हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अचानक भीम निषाद अंबेडकरनगर के सांसद रितेश पांडेय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री के एकाउंट से शेयर मुलाकात की फोटो में हालांकि इसे अनौपचारिक भेंट बताया गया है।

भीम निषाद भी इसे शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, किंतु इस मुलाकात से साफ है कि सपा की राह बेहद कठिन हो गई है। टिकट न मिलने की सूरत में भीम निषाद बगावत भी कर सकते हैं।  

टिकट न मिला तो निर्णय लूंगा : भीम
भीम निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके पुराने करीबी संबंध रहे हैं। इसलिए शिष्टाचारवश भेंट करने गए थे। फिलहाल वे समाजवादी पार्टी में पूरी निष्ठा से हैं और इंतजार कर रहे हैं कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। यदि नेतृत्व ऐसा नहीं करता है तो निर्णय लेंगे। 

 

विधानसभा टिकट का ऑफर
भीम निषाद से जुड़े सूत्रों के अनुसार भाजपा ने उन्हें विधानसभा में चुनाव लड़ाने का ऑफर भी दिया है। इस विषय में सांसद व प्रत्याशी मेनका गांधी से भी वार्ता हो चुकी है और मुख्यमंत्री ने भी इस पर सहमति जताई है।

भीम निषाद को यदि सपा टिकट नहीं देती है तो उनके पास अब विधानसभा चुनाव का विकल्प ही बचता है। ऐसे में अब वे शायद ही सपा के वादों पर यकीन करें। इसलिए काफी हद तक माना जा रहा है कि वे जल्द ही भगवा खेमे में नजर आएंगे। 

 

...तो उल्टा पड़ जाएगा सपा का दांव
सुल्तानपुर सीट पर करीब दो लाख निषाद मतदाताओं को भाजपा के पाले से खींचकर अपने पाले में लाने के लिए ही सपा ने यहां निषाद प्रत्याशी उतारा था। भीम निषाद ने आठ महीने में समाज में घर-घर पैठ बनाई। ऐसे में यदि भीम निषाद कहीं भाजपा का प्रचार करने लगे तो इस सीट पर निषाद प्रत्याशी लड़ाने का सपा का दांव उल्टा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed