फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Due to minor dispute of parking the bike, teachers kicked and punched, fight took place in front of childr

यूपी: बाइक खड़ा करने के मामूली विवाद में शिक्षको में चले लात-घूंसे, बच्चों के सामने हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
सार

Fighting between teachers: यूपी के सुल्तानपुर जिले के लंबुआ इलाके में दो शिक्षकों के बीच मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद लोगों ने इसके वीडियो बनाए। ये वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Due to minor dispute of parking the bike, teachers kicked and punched, fight took place in front of childr
शिक्षकों में हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिन शिक्षकों पर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी है वे ही बच्चों के सामने भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे। लंभुआ में एक विद्यालय में बाइक खड़ी करने को लेकर दो शिक्षकों में विवाद हो गया। इसके बद जमकर मारपीट हुई और लात-घूंसे चले। एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा। बच्चों के सामने हुई इस वारदात का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फजीहत के बाद बीएसए ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों का वेतन रोककर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


मामला नगर पंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पठखौली का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय पठखौली में कार्यरत शिक्षक राम गोपाल अपनी बाइक परिसर में खड़ी करके गांव में कहीं चले गए थे। इस दौरान किसी बच्चे ने उनकी बाइक स्टार्ट कर दी। लौटकर आने के बाद शिक्षक राम गोपाल गुप्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार गुप्ता पर बाइक स्टार्ट करवाने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। विद्यालय बंद होने के बाद जब शिक्षक व बच्चे निकलने लगे तो रास्ते में ही शिक्षक राम गोपाल ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार गुप्ता को रोक लिया।
विज्ञापन


शिक्षकों व बच्चों के सामने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह शिक्षकों ने उन्हें रोका तो प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार गुप्ता ने भी उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसकी वीडियो किसी ने बना ली और सोमवार को इसे वायरल कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षक राम गोपाल ने पहले बेवजह उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट की थी। जो वीडियो प्रसारित हो रहा है, वह अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का रोका वेतन, मांगी रिपोर्ट

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यालय बुलाया गया हैै। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed