{"_id":"67a8f30c4b1773aab006cd8c","slug":"up-board-examiners-remain-troubled-in-downloading-the-app-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127001-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : एप डाउन लोड करने में ही परीक्षक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : एप डाउन लोड करने में ही परीक्षक रहे परेशान
Sun, 09 Feb 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 25 कॉलेजों में रविवार को यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित हुईं। परीक्षाओं के पहले दिन परीक्षकों को बोर्ड द्वारा निर्धारित एप को डाउनलोड करने और छात्रों का विवरण दर्ज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए ऑनलाइन निगरानी कक्ष से परीक्षाओं की निगरानी की गई।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 9 फरवरी से 16 फरवरी का समय निर्धारित किया है। जिले में कुल 189 कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन जिले के 25 काॅलेजों में अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं। इनमें श्रीराम इंटर कॉलेज जलालपुर में गृहविज्ञान, बरियार शाह इंटर कॉलेज भरखरे में जीव विज्ञान, श्री परमेश्वरी इंटर कॉलेज वलीपुर में जीव विज्ञान, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में भूगोल, भौतिक विज्ञान, आशुलिपिक, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।
विशेष से ली जानकारी
परीक्षकों को परिषद ने एक एप दिया है। इस एप के माध्यम से परीक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं का विवरण अपलोड करना है। एक परीक्षक ने बताया कि परीक्षा के लिए जब वह कॉलेज में पहुंचे तो एप को डाउनलोड करने में दिक्कत आई, हालांकि बाद में एक विशेषज्ञ से बात करने के बाद एप डाउनलोड कर जानकारी अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन
सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने किया निरीक्षण
डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि जिले में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिनमें से सात मजिस्ट्रेटों ने अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद चार केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से लगातार ऑनलाइन मॉनीटरिंग की गई। कहीं कोई अव्यवस्था सामने नहीं आई है।