{"_id":"61bdd240498d1231ef3b9f5c","slug":"up-assembly-election-2022-sultanpur-live-debates-and-discussions-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : सपा-कांग्रेस से युवक ने पूछा- कोई योजना बताएं जिसका फायदा केवल हिंदुओं को मिला, मुस्लिमों को नहीं, पढ़िए क्या जवाब मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : सपा-कांग्रेस से युवक ने पूछा- कोई योजना बताएं जिसका फायदा केवल हिंदुओं को मिला, मुस्लिमों को नहीं, पढ़िए क्या जवाब मिला?
Sat, 18 Dec 2021 05:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:51 PM IST
सार
चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सुल्तानपुर के राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां अलग-अलग दलों के नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते अलग-अलग पार्टियों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर में राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दों पर खूब बहस की। एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि मौजूदा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। हर कोई परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अपराध के मामलो में इजाफा हुआ है। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। कई विकास कार्यों की गिनती कराई। पढ़िए किसने क्या कहा?
पब्लिक के सवाल पर अनुत्तरित हो गए नेता जी
सत्ता के संग्राम में विपक्ष के नेताओं ने भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के लोग केवल हिंदू-मुस्लिम और जाति को बांटकर राजनीति करते हैं। इन लोगों ने विकास का कोई काम नहीं किया है। इसपर जनता के बीच से एक युवक ने सपा और कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि कोई एक योजना बता दें जिसका लाभ केवल हिंदुओं को मिला हो और मुस्लिमों को नहीं? इसपर सपा और कांग्रेस के नेता अनुत्तरित हो गए। सपा नेता ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए ?
सुल्तानपुर में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते अलग-अलग पार्टियों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और जिन हाईवे को बनाने का श्रेय भाजपा लेती है वो सपा के कार्यकाल में ही बनने लगे थे। भाजपा के लोग केवल फीता काटने का काम करते हैं। इन लोगों ने कोई नया काम नहीं किया। मौजूदा समय किसानों की दुर्दशा हो गई है।
सपा नेता राजू चौधरी ने सरकार पर जाति और धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। कहा कि ये केवल आरक्षण-आरक्षण खेल रहे हैं। राजू ने प्राइवेटाइजेशन को लेकर भी सरकार पर हमला किया। कहा कि ये सब प्राइवेट कर रहे हैं तो किस बात का आरक्षण होगा? राजू ने कहा कि भाजपा के लोग कभी शिक्षा, चिकित्सा पर बात नहीं करेंगे।
सपा नेता राम प्रकाश मौर्य ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। कहा कि अमित शाह कहते हैं कि गुंडाराज खत्म हो गया, लेकिन वह बताएं कि किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले टेनी के घर पर कब बुल्डोजर चलेगा? राम प्रकाश ने कोरोना मैनेजमेंट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि लॉकडाउन के दौरान मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने-अपने घरों को गए, सरकार ने कोई मदद नहीं की। अब जब अपनी रैली करनी है तो सरकार कई जिलों से बसों की व्यवस्था करवा ले रही है।
कांग्रेस ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने कार्यक्रम में पार्टी का पक्ष रखा। कहा कि उनकी पार्टी विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। राजेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मौजूदा समय किसानों की दुर्दशा हो गई है। भाजपा के लोग प्रधानमंत्री को यशस्वी बताते हैं। किस बात का यश है? 700 किसानों का यश या लखमीपुर में किसानों के खून से सनी सड़कों का यश? भाजपा के लोग केवल घोषणाएं करते हैं, काम नहीं करते हैं।
भाजपा ने कैसे दिया जवाब?
सुल्तानपुर में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते अलग-अलग पार्टियों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की तरफ से जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारित कर दिया। कहा, भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र के हर वर्ग के लिए काम किया है। काफी विकास कार्य हुए हैं। सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई। चीनी मिल का विस्तारीकरण किया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और चारों तरफ हाईवे बने हैं। किसानों के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं।
कांग्रेस के सवाल का ज्ञान प्रकाश ने जवाब दिया। कहा कि प्रधानमंत्री पर पूरे देश को यश है। यश भारत की महाशक्ति बनने का है। राम मंदिर बनने का, जम्मू कश्मीर से 370 खत्म करने और बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाने का यश है। भाजपा सरकार में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। अब किसानों और गरीबों के खाते में डायरेक्ट पैसा आ रहा है। कोरोना के समय सरकार ने बहुत अच्छा काम किया।
महंगाई के मुद्दे पर उपाध्याय ने कहा कि ये कोई स्थायी मुद्दा नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे तो घट भी गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर ही निशाना साधा। कहा कि ये लोग किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात कर रहे हैं। इनके विधायक और सांसद महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं, ये पूरी दुनिया जान चुकी है?
भाजपा के नेता दिनेश चौरसिया ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया। हर किसी को मकान दिया जा रहा है। अस्पताल में सुविधाएं काफी बेहतर हुई हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगा। सभी को मुफ्त में वैक्सीन लग रही है।