फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Unseasonal rains cause major damage to paddy crop

बेमौसम बारिश से खेत-खलिहान में रखी धान की फसल को भारी नुकसान

Mon, 16 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains cause major damage to paddy crop
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को सुबह के समय हुई बेमौसम बारिश से धान समेत कुछ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खलिहान में काटकर रखी धान की फसल भीग जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेत में रखी धान की फसल भीग गई है।
विज्ञापन

आलू के खेत में पानी भर जाने से उसमें नुकसान की आशंका है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ जाने से किसानों को रबी की मुख्य फसल गेहूं समेत अन्य फसलों की बुआई कराने में बड़ी राहत मिल गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है और ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

किसान धान की फसल की कटाई कराने में जुटे हैं। कई जगहों पर धान की फसल की कटाई कराने के बाद किसानों ने उसे खलिहान में रखवा दिया है। कई स्थानों पर धान की फसल खेतों में पड़ी है। अधिकतर इलाकों में आलू की बुआई का कार्य समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई, सरसों, मटर, चना की बुआई किसान करा चुके हैं। गेहूं की बुआई कराने के लिए किसान खेतों में पानी कराने में जुटे हुए हैं। रविवार की देर रात में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया और तेज हवा चलने लगी। सुबह के समय तेज बारिश शुरू हो गई।
दोपहर तक रुक रुककर बारिश जारी रही। बारिश होने से धान की फसल में भारी नुकसान हुआ है। खलिहान में काटकर रखी फसल भीग गई है। खेत में काटकर रखी धान की फसल भीग जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा आलू के खेत में पानी भर जाने से उसमें नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे किसानों को गेहूं, जौ, मटर समेत अन्य फसलों की बुआई में सहूलियत मिल गई है। कुड़वार क्षेत्र में बेमौसम बारिश होने से कई किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। सुबह अचानक करीब पांच बजे से शुरू हुई बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई पड़ रहा है। कई जगहों पर धान की फसल भीग गई है।
क्षेत्र के भंडरा, सोहगौली, प्रतापपुर, भगवानपुर, उतमानपुर, राजापुर, अलीगंज, ऊंचगांव समेत क्षेत्र के कई किसानों की उम्मीदों पर बारिश ने फेर दिया है। भंडरा गांव के किसान किसान उदय प्रकाश मिश्र, आनंद प्रकाश मिश्रा, अशोक यादव, अनिल तिवारी समेत कई किसानों ने बताया कि धान की फसल खेतों से काटकर इकट्ठा की गई थी। बारिश से फसल भीग गई है।
गेहूं की बुआई कराने के लिए जिन खेतों में पानी भराया था, उनमें बारिश से नमी ज्यादा हो गई है। कई किसानों के गन्ने की फसल गिर गई है। भंडरा क्षेत्र के मझारी गांव निवासी किसान कपिल देव दुबे ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से एक हेक्टेयर में बोई गई गन्ना की फसल गिर गई है।

तिरछे गांव निवासी किसान राणा दुबे ने बताया कि धान की फसल भीग जाने से गुणवत्ता में कमी आती है और बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कूरेभार ब्लॉक के नेवढ़िया समेत कई गांवों में बारिश से धान की फसल खेत में भीग गई है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आई और ठंड में इजाफा हो गया है। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाने से धूप निकल आई और लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed