फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Unopposed seat in five block

पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 05 Feb 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Unopposed seat in five block

ब्लॉक प्रमुख चुुनाव के नामांकन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। धनपतगंज में फायरिंग के बीच नाम निर्देशन हुए। हालांकि अन्य ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र भरे। जांच के दौरान प्रतापपुरकमैचा विकास खंड में दाखिल दो नामांकन पत्र में एक खारिज हो गया। अन्य ब्लॉकों में सभी परचे वैध पाए गए हैं।

विज्ञापन


 चार ब्लॉकों में एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने एवं एक ब्लॉक में परचा खारिज होने से पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय है। नामांकन के साथ चुनाव की संवेदनशीलता कई ब्लॉकों में और बढ़ गई है। दो पक्षों में रंजिश बनी है। शनिवार को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। अमेठी के सभी 13 ब्लॉकों में नामांकन तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
विज्ञापन


गहमागहमी के बीच प्रमुख के लिए 31 ने भरा पर्चा

सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का नामांकन धनपतगंज को छोड़ बाकी अन्य 13 ब्लॉकों में गहमागहमी एवं तनातनी के बीच तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 14 ब्लॉकों में कुल 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सुबह 11 बजे से शुरू नामांकन में चार ब्लॉकों में सिर्फ एक नाम निर्देशन पत्र भरा गया। इसमें अखंडनगर में ऊर्मिला उपाध्याय पत्नी जयप्रसाद उपाध्याय, दोस्तपुर में श्वेता सिंह पत्नी गौरव सिंह, भदैंया में सरोजनी देवी व कूरेभार में सपा प्रत्याशी छोटेलाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नाम निर्देशन के दौरान करौंदीकलां में तीन पर्चे भरे गए। इसमें बसपा के शिवनारायण वर्मा, आशीष वर्मा व सपा से शिवप्रसाद ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। कादीपुर से सपा की आरती सिंह, बसपा के श्रवण कुमार, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र प्रताप सिंह व रेखा ने नामांकन दाखिल किया। मोतिगरपुर में सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव ने अपने पुत्र श्रवण कुमार यादव का नामांकन कराया। मोतिगरपुर से कांग्रेस के अभिषेक सिंह राणा व उमेश प्रताप सिंह ने पर्चा भरा। जयसिंहपुर से मंजू शुक्ला, सपा प्रत्याशी सुषमा सिंह व राम किशोर शुक्ल ने नामांकन किया। धनपतगंज में सपा की नीलम कोरी व जानकी ने नाम निर्देशन पत्र भरा। बल्दीराय में सपा के जवाहरलाल व रज्जब ने नामांकन किया। कुड़वार में दो पर्चे भरे गए।


 नामांकन करने वालों में पूर्व प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह व सपा के फिरोज खान रहे। दूबेपुर में चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। नामांकन दाखिल करने वालों में सपा की राजकुमारी, बसपा के धर्मराज गौतम, कन्हैयालाल व ऊदल शामिल हैं। लंभुआ में सपा की मीना यादव व कविता यादव ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान ब्लॉकों पर काफी गहमागहमी रही। नामांकन के बाद पर्चों की हुई जांच के दौरान प्रतापपुरकमैचा में एक नाम निर्देशन पत्र खारिज हो गया। अन्य ब्लॉकों में जांच में सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed