{"_id":"5fdcde888ebc3e3f51781691","slug":"unhappy-young-man-hanged-due-to-lack-of-farewell-sultanpur-news-lko5555444123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे के बाहर फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे के बाहर फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रामपुर मझिलेगांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव कमरे के बाहर फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। परिवारीजनों के अनुसार मृतक पत्नी की विदाई नहीं होने से आहत चल रहा था।
देहात कोतवाली के महेशपुर विकवाजितपुर गांव निवासी अरुण कुमार (25) पुत्र गोकुल प्रसाद पड़ोस के रामपुर मझिलेगांव में मकान बनाकर रहता था। दो दिन पहले अरुण अपनी ससुराल पत्नी की विदाई कराने अमेठी जिले के भादर क्षेत्र में गया था। पत्नी की विदाई नहीं होने पर वह ससुरालीजनों से विवाद करके बुधवार को वापस महेशपुर गांव आया था।
बृहस्पतिवार की देर शाम अरुण बिना घर वालों को सूचना दिए ही महेशपुर से रामपुर चला गया। परिवारीजनों ने उसे भोजन करने के लिए खोजा लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने अरुण का शव कमरे के बाहर पाइप के सहारे फंदे से लटकता देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का ससुराल में पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से बाहर लटकता पाया गया है।