फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Unemployment and stress are becoming the primary causes of substance abuse

Sultanpur News: बेरोजगारी और तनाव बन रहा नशे का मुख्य कारण

Mon, 03 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Unemployment and stress are becoming the primary causes of substance abuse
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार से देशभर में 100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान शुरू हो गया। जिले की स्थिति चिंताजनक नहीं है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन दो से तीन नए युवा नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नशामुक्ति केंद्र में मरीजों का इलाज किया जाता है। अधिकांश किशोर और युवा वर्ग आ रहे हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुज वर्मा ने बताया कि नशे की लत एक बीमारी है। इसका इलाज संभव है। समय पर पहचान, नियमित काउंसिलिंग और परिवार का सहयोग मरीज को सामान्य जीवन में वापस ला सकता है। कई मरीज नशे के साथ अवसाद, अनिद्रा, तनाव और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। ऐसे मामलों में केवल दवा ही पर्याप्त नहीं होती। लंबी काउंसिलिंग और परिवार का सहयोग भी जरूरी होता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया का प्रभाव भी एक बड़ा कारण विशेषज्ञों का कहना है कि गलत संगत, बेरोजगारी और मानसिक तनाव युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। सोशल मीडिया का प्रभाव भी एक बड़ा कारण है। नशे की शुरुआत अक्सर दोस्तों के साथ शौक के रूप में होती है। धीरे-धीरे लत में बदल जाती है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रियांक वर्मा ने बताया मानसिक रोग विभाग अब स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
व्यवहार में अचानक बदलाव
पढ़ाई या नौकरी में रुचि कम होना
घर से दूरी और अकेलापन
गलत संगत और साथियों का दबाव
बेरोजगारी और भविष्य की चिंता
मानसिक तनाव और अवसाद
बार-बार पैसों की मांग
गुस्सा, चिड़चिड़ापन या अनिद्रा
पुराने दोस्तों से दूरी, नए संदिग्ध साथियों का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed