फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   underpass

अंडरपास में दो माह से भरा पानी, सबको परेशानी

Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
underpass
दाउदपुर बेदौलिया संपर्क मार्ग के अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक के दाउदपुर-बैदौलिया संपर्क मार्ग पर स्थित अंडरपास में दो महीने से जलभराव ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। अंडरपास से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अंडरपास के रास्ते से रोज बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। करीब दो महीने से यहां पानी भरा हुआ है। अंडरपास के नीचे हुए जलभराव की वजह से पैदल व साइकिल सवार रेलवे लाइन पार करके गंतव्य को रवाना होते हैं। स्कूली बच्चों को भी आने-जाने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। दो पहिया व चार पहिया वाहन भी अंडरपास से नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार को अंडरपास के नीचे से गुजर रही एक जीप फंस गई। सपा नेता मेराज अहमद का कहना है कि जलभराव की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। उधर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अंडरपास में होने वाले जलभराव को दूर करने की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई है। जल्द ही मौके निरीक्षण कर जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed