{"_id":"60d9fcb88ebc3e09c65d0d50","slug":"underconstructed-wall-of-panchayat-bhawan-collapsed-sultanpur-news-lko584546331","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पंचायत भवन के एक कमरे की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पंचायत भवन के एक कमरे की दीवार ढही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के चौरे गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के एक कमरे की दीवार रविवार को भर-भराकर ढह गई।
करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पंचायत भवन की दीवार निर्माण के दौरान गिरने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने भी घटिया निर्माण का आरोप लगाया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले ही भवन की छत स्तर तक दीवार और बारजा तैयार करा दिया गया था। अब छत की ढलाई कराई जानी थी। इसके लिए शटरिंग का सामान मंगाया गया था। रविवार की सुबह निर्माणाधीन भवन के एक कमरे की दीवार भरभरा कर ढह गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। पंचायत भवन का घटिया निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से एक कमरे की दीवार ढह गई। दीवार ढहने की सूचना पर पंचायत सेक्रेटरी बचाव में आ गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीप नरायन सोनकर का कहना है कि बारजा सही नहीं होने की वजह से दीवार को ढहाया गया है। दीवार का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ इंद्रावती वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।