फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncontrolled dumper collides with tree, driver dies

Sultanpur News: बेकाबू डंपर पेड़ से टकराया, चालक की मौत

Sat, 29 Jun 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper collides with tree, driver dies
बल्दीराय/वलीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हलियापुर की ओर से पारा बाजार की तरफ जा रहा मोरंग लदा डंपर शुक्रवार को तड़के अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराते ही डंपर में आग लग गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



हलियापुर की तरफ से मोरंग लेकर एक डंपर पाराबाजार की ओर जा रहा था। विरधौरा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई। इससे डंपर अनियंत्रित होकर पारा बाजार-हलियापुर रोड पर विरधौरा मोड़ पर सेमरा गांव के पास सड़क के किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि डंपर में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक का शव व खलासी डंपर के अंदर कई घंटों तक फंसा रहा। सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह व पारा चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर ने हाइड्रा मशीन, जेसीबी व गैस कटर से लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक का शव व खलासी को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की पहचान जितेंद्र कुमार कुशवाहा (40) पुत्र रामबहादुर कुशवाहा निवासी बैरमपुर थाना मलवा जिला खागा फतेहपुर के रूप में हुई। हादसे में डंपर पर सवार जीतू (28) पुत्र लालू निवासी परहा जिला छतरपुर व दूसरा चालक शैलेंद्र सिंह (33) पुत्र शिववरन सिंह निवासी बैजानी थाना मलवा जिला खागा फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल शैलेंद्र सिंह को ट्राॅमा सेंटर सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed