फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncontrolled bike fell into a pit, three youths injured

Sultanpur News: गड्ढे में गिरी बेकाबू बाइक, तीन युवक घायल

Sat, 28 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into a pit, three youths injured
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली के चकसोरा गांव निवासी राज बहादुर (25) अपने साथी महेंद्र उर्फ तूफानी (24) व धर्मेंद्र (26) निवासीगण सिसौड़ा हैबतनगर के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हलियापुर-बेलवाई राजमार्ग से सेमरीबाजार जा रहे थे। बाइक राज बहादुर चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

तीनों सेमरी बाजार के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया। राजबहादुर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed