फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Umang also became a part of the success of Chandrayaan-3

Sultanpur News: उमंग भी बने चंद्रयान-3 की सफलता का हिस्सा

Wed, 23 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Umang also became a part of the success of Chandrayaan-3
सुल्तानपुर। मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में सुल्तानपुर का भी योगदान है। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) का पूर्व छात्र उमंग भाटिया भी मिशन चंद्रयान की सफलता का हिस्सा बना है। पूर्व छात्र उमंग ने वर्ष 2012 से 2016 तक केएनआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से बीटेक की पढ़ाई की थी। मिशन सफल हो जाने के बाद अब संस्थान के शिक्षक व छात्र अब गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन



मूल रूप से बरेली निवासी उमंग भाटिया ने वर्ष 2012 में कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक में प्रवेश लिया था। इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हर्ष विक्रम सिंह ने बताया कि उमंग पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी अव्वल रहता था। वर्ष 2016 में कैंपस प्लेसमेंट में उमंग भाटिया को 10 लाख के पैकेज पर मीडिया टेक कंपनी में जॉब मिली थी। लेकिन 2018 में उसने यह जॉब छोड़कर बंगलुरू में इसरो की नौकरी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष ने बताया कि उमंग चंद्रयान-2 की टीम का भी हिस्सा बने थे। मंगलवार को उमंग ने मैसेज कर अपने उन्हें मिशन चंद्रयान-3 की टीम के साथ जुड़ा होने की जानकारी देते हुए लैंडिंग का लाइव टेलीकाॅस्ट देखने की अपील की थी। उमंग की इस सफलता पर केएनआईटी के निदेशक प्रो. केएस वर्मा, कुलसचिव डॉ. एके चौहान, अभिषेक पांडेय, प्रो एसएम त्रिपाठी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed