{"_id":"63a349279a2ba513d34aaa4d","slug":"ugharpur-defeated-ametha-in-kabaddi-sultanpur-news-lko6630043140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कबड्डी में उघरपुर ने अमेठा को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कबड्डी में उघरपुर ने अमेठा को दी शिकस्त
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महेशरगंज उघरपुर गांव में नेहरू युवा केंद्र की ओर से चल रहे दो दिवसीय क्षेत्र स्तरीय खेलकूद समागम का मंगलवार को समापन हो गया। कबड्डी में उघरपुर की टीम ने अमेठा की टीम को पराजित किया। वहीं, छरौली ने वॉलीबॉल मैच जीता।
बालिकाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में क्रमश: साधना प्रजापति व दीपा सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। 400 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में लवकुश यादव प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ कपिल यादव ने जीती। लंबी कूद में रवींद्र कुमार और नीरज कुमार 18.1 फीट की छलांग लगाई।
दोनों संयुक्त रूप से विजेता रहे। कबड्डी में उघरपुर की टीम ने अमेठा को शिकस्त दी। वॉलीबॉल का फाइनल मैच छरौली और सरैया के बीच खेला गया। इसमें छरौली की टीम विजेता बनी। खेल कोच राकेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव और राजहंस इंटर कॉलेज-त्रिलोकपुर के प्रबंधक ज्ञान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशुतोष मिश्र ने पुरस्कृत किया। नेहरू युवा केंद्र के वरिष्ठ कार्यक्रम और लेखा पर्यवेक्षक दिनेशमणि ओझा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा।