फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths killed in collision between two bikes on Purvanchal Expressway

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in collision between two bikes on Purvanchal Expressway
दोस्तपुर के गोरई मोड़ के पास पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मौजूद भीड़।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गोरई मोड़ के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। जहां, दोनों बाइकों के चालकों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायल युवकों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



अंबेडकरनगर जिले के बेवाना, मानिकपुर निवासी दिलीप गौतम (22) शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे बाइक से अपनी मौसी के घर दोस्तपुर के सहंगिया गांव जाने के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर मानिकपुर गांव के कृष्ण कुमार (17) व प्रिंस कुमार (18) भी बैठे थे। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गोरई मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में दिलीप, कृष्ण कुमार व प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सवार दोस्तपुर के धतुरहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार निषाद (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र जनकपुर गांव से घर जा रहे थे। उन्होंने भी हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। जहां पर, चिकित्सक ने दिलीप व जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण कुमार व प्रिंस को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।


दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षतिग्रस्त बाइकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed