{"_id":"5fe8c47d8ebc3e41a605cec1","slug":"two-youths-injured-in-road-accident-die-sultanpur-news-lko5569424187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंगनाकोल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल अहमद और लड्डन ने रविवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से चांदपुर सैदोपट्टी गांव में कोहराम मचा है। दोनों युवकों के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर सैदोपट्टी गांव निवासी जुबेर का बेटा अहमद (20) और गांव के ही सिकंदर का बेटा लड्डन (21) शनिवार को सुल्तानपुर शहर बाइक से गए थे। दोनों दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि अंगनाकोल के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
दुर्घटना में अहमद और लड्डन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में अंगनाकोल के लोगों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
परिवारीजन दोनों युवकों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। रविवार को उपचार के दौरान अहमद और लड्डन की मौत हो गई। एक साथ दो युवकों की मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।
चांदपुर सैदोपट्टी गांव निवासी जुबेर के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा आरिफ है और सबसे छोटा बेटा अहमद था। अहमद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
चांदपुर सैदोपट्टी गांव निवासी सिकंदर के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे हैं। बड़ा बेटा महताब है और छोटा बेटा लड्डन था। लड्डन की मौत से परिवार में मातम है। लड्डन पूरे परिवार का लाडला था।