फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths arrested for stealing .

बैट्री चोरी करते धरे गए दो युवक

Sat, 25 Jul 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज Updated Sat, 25 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव चंदईपुर स्थित बाबाशाह के धार्मिक परिसर में लगी सोलर लाइट की बैट्री खोल रहे दो युवक बीती रात ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने दोनों को पीटने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय थाने के नया पुरवा मजरे बालूपुर निवासी दिनेश सिंह और सुब्बा सिंह का पुरवा मजरे गौरीपुर निवासी उग्रसेन सिंह शुक्रवार रात बाइक से चंदईपुर स्थित बाबाशाह के धार्मिक परिसर पहुंचे। दोनों लोग यहां लगी सोलर लाइट की बैट्री खोलकर जाने ही वाले थे कि चंदईपुर के दिनेश कुमार, विनोद कुमार, कल्लू व नन्हे पासी मौके पर पहुंच गए। दोनों को बाइक पर बैट्री लादते देख उन्होंने उनको रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने भी उनको पीटा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई जहां केस दर्ज करने के बाद शनिवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए यु़वकों के पास से चोरी की गई बैट्री बरामद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed