{"_id":"5d1e28228ebc3e3cf257f79c","slug":"two-writers-will-get-award-sultanpur-news-lko4688797190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो साहित्यकारों को मिलेगा हिंदुस्तानी एकेडमी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो साहित्यकारों को मिलेगा हिंदुस्तानी एकेडमी पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलतानपुर। साहित्यिक संस्था अवधी मंच से जुड़े जनपद के दो प्रमुख साहित्य सेवियों को हिंदुस्तानी एकेडमी का सम्मान मिला है। बुधवार देर रात घोषित हुए हिंदुस्तानी एकेडमी के दस पुरस्कारों में दो पुरस्कार सुल्तानपुर के साहित्यकारों को मिला है ।
कादीपुर के रानेपुर निवासी साहित्यकार डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप को उनके अवधी महाकाव्य तुलसीदास पर एक लाख रुपये का बनादास अवधी सम्मान और संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी को उनकी काव्य पुस्तक छंद कलश पर एक लाख रुपये का कुंभनदास ब्रजभाषा सम्मान देने की घोषणा की गई है।
अवधी मंच के सचिव ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने जानकारी देते हुए बताया कि एकेडमी का पांच लाख रुपये का सर्वोच्च गुरु गोरखनाथ शिखर सम्मान, सोनभद्र निवासी आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज प्रताप सिंह को दिया गया है। इन सभी को इसी महीने प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे।