फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two women died

संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत-

Thu, 26 Sep 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
two women died
अखंडनगर/बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत हो गई। दोनों के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के टिकरी गांव निवासी अशोक निषाद की पत्नी सोनी (26) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अखंडनगर थाने की पुलिस व मृतका के पिता दूधनाथ निषाद निवासी पहाड़पुर वैश्य कोतवाली कादीपुर को दी।
विज्ञापन

सूचना पर मृतका सोनी के पिता दूधनाथ भी टिकरी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह अशोक से वर्ष 2017 में हुआ था। वह ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान थी। एक सप्ताह पूर्व अशोक उसे मायके से घर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर अखंडनगर थाने की पुलिस ने आरोपी अशोक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखंडनगर बेचू सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव का है। गांव निवासी रोहित यादव की पत्नी काजल (26) की तबीयत बुधवार की देर शाम अचानक खराब हो गई। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
काजल की मौत की सूचना पर उसके पिता राम सजीवन यादव निवासी रामापुर सरैया बिसेन थाना कुड़वार परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
दहेज को लेकर ससुरालीजन काजल को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। ससुरालीजनों ने काजल को जहर खिलाकर मार डाला। रामसजीवन ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति रोहित यादव, ससुर रामचंद्र यादव, ननद लल्ली, मंजू व प्रतिमा, देवर दिनेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। काजल का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था। काजल को शादी के बाद तीन साल की बेटी श्रद्धा है। काजल की मौत से श्रद्धा के सिर से मां का साया उठ गया। बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed