फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two women died in a road accident

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two women died in a road accident
अमेठी। इल्मासगंज के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने मिनी ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार (बहुआ) गांव निवासी फैय्याज (22) पुत्र मोहम्मद आबिर शनिवार को अपनी बहन सबनूर बानो (20) और भाभी शमा बानो (23) पत्नी मोहम्मद रियाज के साथ बाइक से जगदीशपुर बाजार गया था। तीनों बाजार से खरीदारी करके बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में इल्मासगंज के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शमा बानो और सबनूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैय्याज घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर फैय्याज को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। पुलिस ने मिनी ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में एकसाथ दो मौतों से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed