फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two training centers of skill development did not meet the standard

Sultanpur News: कौशल विकास के दो प्रशिक्षण केंद्र मानक पर नहीं उतरे खरे

Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two training centers of skill development did not meet the standard
सुल्तानपुर। कौशल विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रशिक्षण में दो केंद्र मानक पर खरे नहीं उतरे। एक प्रशिक्षण केंद्र में सिर्फ एक व्यक्ति के मिलने पर उसे बंद करने की संस्तुति शासन को भेजी गई है। दूसरे प्रशिक्षण केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खामियों मिलने पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन



जिले में कौशल विकास के विभिन्न प्रशिक्षण देने के लिए 15 संस्थाएं नामित की गईं हैं। पिछले दिनों प्रशिक्षण केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया था। सांसद के निर्देश पर डीएम ने उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों की टीम बनाकर सभी तहसीलों के केंद्रों का जांच करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम की जांच में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। कादीपुर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव की जांच व निरीक्षण में तहसील के मुड़िला रोड पर अमरेथू डड़िया में संचालिक एक प्रशिक्षण केंद्र पर सिर्फ एक व्यक्ति पाया गया। मौके पर कोई प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी भी नहीं मिले।
विज्ञापन

अखंडनगर के बेहराभारी में संचालित एक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में काफी कमी पाई गई। साथ ही केंद्र में कोई अभिलेख निरीक्षण के लिए नहीं मिला। इसे एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट प्रधानाचार्य आईटीआई को भेज दी है। उसकी प्रति डीएम को भी भेजी है। हालांकि अन्य एसडीएम की रिपोर्ट में कोई खास खामी नहीं पाई गई है। कादीपुर की रिपोर्ट मिलने बाद आईटीआई के प्रधानाचार्य ने मिशन निदेशक लखनऊ को अमरेथू डड़िया में स्थित केंद्र को बंद करने की संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बेहराभारी में संचालित केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल प्रधानाचार्य ने अभी सभी तहसीलों की रिपोर्ट डीएम को नहीं भेजी है। प्रधानाचार्य आरएस यादव इसमें लीपापोती में जुटे हैं। कहा कि अभी तक दो तहसीलों की रिपोर्ट नहीं आई है।

गड़बड़ी मिलने पर केंद्र होगा ब्लैक लिस्टे
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि अभी तक जांच रिपोर्ट मुझे नहीं मिली है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित संस्थान को ब्लैक लिस्टे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed