{"_id":"5747394c4f1c1b2f2d6921d0","slug":"two-teenagers-steeped-in-sharda-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूबी दो किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में डूबी दो किशोरियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
दे युवतियां नदी में डूबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी चरा रहीं दो किशोरियां गुरुवार को शारदा नहर में डूब गईं। हादसा मवेशी को नहर से निकालने के प्रयास में हुआ। एक किशोरी नहर में डूबने लगी तो उसे बचाने के प्रयास में दूसरी भी डूब गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे भटपुरा निवासी परशुराम की पुत्री ज्योति उर्फ अंतिमा और राम बहाल की पुत्री नीलम बृहस्पतिवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
दोनों गांव के बाहर से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास मवेशी चरा रही थीं। तभी एक मवेशी को पानी से बाहर निकालते समय ज्योति डूबने लगी। ज्योति की चीख-पुकार सुन नहर के किनारे खड़ी नीलम ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इस बीच दोनों पानी में डूब गई। नहर के पास मवेशी चरा रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीण दोनों की तलाश में पानी में उतरे, लेकिन किसी का पता नहीं चला।
करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने ज्योति के शव को पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि नीलम के शव को देर शाम निकाला जा सका। एक साथ हुई दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण भी सदमे में हैं। एसओ गोसाईगंज देवेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।