{"_id":"668c6c86eaa34dff1200c5f4","slug":"two-teenagers-died-due-to-electric-shock-during-wedding-ceremony-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-115613-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शादी समारोह में करंट लगने से दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शादी समारोह में करंट लगने से दो किशोरों की मौत
Tue, 09 Jul 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पियरापार गांव में रविवार देर रात विवाह के दौरान की गई लाइटिंग के लिए लगाए गए तारों की चपेट में दो किशोर आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
धनपतगंज थाना क्षेत्र के पियरापार गांव निवासी विश्राम के घर लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वारपूजा के बाद महिलाएं रात में करीब 12 बजे लावा की रस्म अदायगी के लिए घर के सामने नाचते गाते हुए कुछ दूर गईं। साथ में डीजे की धुन पर नाचने के लिए गांव के केशराम (15) पुत्र स्व. कालीदीन निषाद और सुरजीत (15) पुत्र स्व. रामकिशोर साथ में हो लिए। रस्म अदायगी चल रही थी, उसी समय जमीन पर पड़े तार के करंट की चपेट में केशराम और सुरजीत आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि ग्रामीण दोनों को लेकर धनपतगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। केशराम की मां क्रांति देवी व सुरजीत की मां सीतापति ने झटका करंट लगाने वाले खेत के स्वामी और डेकोरेशन का काम करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
एक ही खंभा होने से झटका मशीन के तार में आ गया था बिजली का करंट
ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर एक खेत में झटका मशीन के लिए तार लगाए गए थे। इन्हीं तार के खंभों में डेकोरेटर ने बिजली के तार भी लगा दिए थे। झटका मशीन का एक तार जमीन पर पड़ा था, एक ही खंभा होने के कारण उसमें भी बिजली का करंट आ गया था। बहरहाल सही स्थिति पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
दोनों थे सहपाठी और दोस्त, साथ ही छोड़ गए दुनिया
केशराम और सुरजीत दोनों ही कक्षा छह में पढ़ते थे। दोनों साथ ही आते-जाते थे और दोनों में गहरी दोस्ती थी। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर वे साथ ही रहते थे और अंत में दोनों ने एक साथ ही दुनिया भी छोड़ दी। दोनों के ही परिवारों की माली हालत ठीक नहीं है। केशराम पांच भाइयों में सबसे छोटा था तो सुरजीत भी चार भाइयों में सबसे छोटा था। छोटे और सबसे दुलारे बेटों की मौत से केशराम की मां क्रांति देवी और सुरजीत की मां सीतापति दोनों सदमे में हैं। रह-रहकर दोनों महिलाएं कहती हैं कि अभी उनके बेटे वापस आएंगे।