{"_id":"698386932443f68c57052d05","slug":"two-students-riding-a-motorcycle-were-killed-and-a-third-was-injured-after-their-bike-collided-with-a-bus-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-149566-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत, तीसरा घायल
Wed, 04 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर इनायतपुर के पास बुधवार देर शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र चांदपुर, सैदोपट्टी निवासी समीर (19) व कटका खानपुर निवासी फैजान (14) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा तीसरा छात्र अमन (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक समीर चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वे तीनों इनायतपुर की ओर से आ रहे थे। रोडवेज की बस अकबरपुर जा रही थी। इनायतपुर के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर बस में सामने से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। समीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फैजान की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। हादसे में छात्रों की मौत की सूचना मिलते के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
परिजनों के अनुसार, तीनों रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में पढ़ते थे। समीर कक्षा 10 का छात्र था। फैजान कक्षा आठ का छात्र था। वहीं, अमन कक्षा नौ का छात्र है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।