फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two people, including head constable of Kotwali Nagar, Corona positive

कोतवाली नगर के हेड कांस्टेबल समेत दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 08 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Two people, including head constable of Kotwali Nagar, Corona positive
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के एक हेड कांस्टेबल समेत जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण पहुंचने से हड़कंप मच गया है। कोतवाली नगर को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्देश जारी हुआ है। साथ ही संपर्क में आए पुलिस विभाग के लोगों के सैंपलिंग की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। दोनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर बुधवार को जारी कोरोना रिपोर्ट से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि छह जुलाई को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 289 सैंपलों में एक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में कार्यरत 38 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल का स्वास्थ्य कुछ खराब होने पर उसकी सैंपलिंग कराई गई थी। जांच में हेड कांस्टेबल में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ कोइरीपुर ग्राम पंचायत निवासी की जांच जिला चिकित्सालय में ट्रूनेट मशीन से कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में अधेड़ में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि जांच में कोविड केयर सेंटर में भर्ती चार मरीज निगेटिव पाए गए हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इधर, कोतवाली नगर के हेड कांस्टेबल में कोरोना की पुष्टि की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
कोतवाली नगर में कार्यरत पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सकते में आ गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोतवाली नगर को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि एहतियातन कोतवाली को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच कोतवाली को सैनिटाइज कराया जाएगा। 48 घंटे बाद बाद फिर से कोतवाली में काम-काज शुरू होगा। इस दौरान कोतवाली का संचालन शाहगंज पुलिस चौकी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed