फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two parties fought with each other.

कूरेभार में चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष

Fri, 18 Sep 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र के सिद्घिगनेशपुर गांव में शुक्रवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने सपा ब्लॉक अध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कूरेभार थाने के सिद्घिगनेशपुर गांव निवासी भैयाराम यादव समाजवादी पार्टी के कूरेभार ब्लॉक अध्यक्ष हैं। आगामी ग्राम प्रधान के चुनाव में भैयाराम यादव व गांव के ही दिनेश यादव अपनी-अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। भैयाराम यादव ने मतदाता सूची में 40 लोगों का नाम बढ़वाया था।
विज्ञापन


 इस पर विपक्षी दिनेश यादव ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी को लेकर शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे गांव में ही भैयाराम यादव व दिनेश यादव के बीच वाद-विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। भैयाराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ और दिनेश यादव की तहरीर पर भैयाराम यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed