{"_id":"7f686d85e2d4e9cbc33586d28fb42dfe","slug":"two-nomination-form-sold-as-for-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बिके दो परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बिके दो परचे
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए दो नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री अभी तक हुई है। नामांकन पत्र एक जनवरी की सुबह तक बिकेंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की तिथि नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने नामांकन स्थल बनाए गए जिला पंचायत परिषद गेट के बाहर भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया है। जिला पंचायत के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम तक नामांकन की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। नामांकन के दिन सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। डीएम एस राजलिंगम स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के आरओ होंगे। एडीएम वित्त डीएस उपाध्याय एआरओ बनाया गया है। एक दिसंबर को नामांकन को देखते हुए अध्यक्ष पद के लिए अभी तक दो परचे बिके हैं। एक परचा सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह व दूसरा भाजपा प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू ने खरीदा है। नामांकन पत्रों की बिक्री नामांकन के दिन सुबह तक ही होगी। हालांकि स्थिति को देखते और नामांकन पत्र बिकने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन