{"_id":"6499d245d743ecaf3a0d3d07","slug":"two-lakh-population-of-the-city-was-troubled-by-tripping-sultanpur-news-c-13-1-308222-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शहर की दो लाख आबादी रातभर ट्रिपिंग से रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शहर की दो लाख आबादी रातभर ट्रिपिंग से रही परेशान
Mon, 26 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करता कर्मी। -संवाद
सुल्तानपुर। भीषण उमस में बिजली की ओवरलोडिंग से जिले की 26 लाख की आबादी पर संकट बना हुआ है। ओवरलोडिंग से उपजी ट्रिपिंग की समस्या की चपेट में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता आ गए हैं। शहर की करीब दो लाख आबादी रात भर ट्रिपिंग से परेशान रही। तार टूटकर गिरने से दियरा उपकेंद्र का एक फीडर रात भर बंद रहा। मरम्मत के लिए रोज करीब 12 ट्रांसफार्मर वर्कशॉप पहुंच रहे हैं। समस्या को देखते हुए पावर कार्पोरेशन उपकेंद्रों व फीडरों की क्षमता वृद्धि में जुटा है।
बिजली की खपत बढ़ने से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ओवरलोडिंग से पावर कार्पोरेशन के सभी संयंत्र जवाब दे गए हैं। इस वजह से आपूर्ति शुरू होते ही ट्रिपिंग होने लगती है। इसका खामियाजा रविवार रात से सोमवार तक शहर की करीब दो लाख की आबादी को भुगतना पड़ा। शहर के शास्त्रीनगर, दरियापुर, शाहगंज, विनोबापुरी, सिविल लाइन व करौंदिया में दिनभर ट्रिपिंग होती रही। ओवरलोडिंग से फॉल्ट की घटनाओं से पावर कार्पोरेशन के अधिकारी जूझते रहे।
12 घंटे बाद दूर हुआ फीडर का फॉल्ट
बिजली की ओवरलोडिंग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी करीब माह भर से ट्रिपिंग की समस्या बनी है। रविवार रात ओवरलोडिंग से दियरा उपकेंद्र के मोतिगरपुर फीडर की एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। शिकायत के बाद भी रातभर तार को नहीं जोड़ा गया। इससे फीडर से जुड़ी करीब 25 हजार की आबादी बिजली के लिए रात भर परेशान रही। संविदा कर्मियों को भेजकर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।
विज्ञापन
अखंडनगर में फॉल्ट से करीब 10 हजार की आबादी रातभर प्रभावित रही। हलियापुर में गिरा पोल अभी तक ठीक नहीं कराया गया। धम्मौर के मनियारपुर व परवरभार में लगा ट्रांसफार्मर सप्ताह भर पहले फुंक गया था। ग्रामीणों की ओर से सूचना देने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। करौंदीकलां, धनपतगंज, जयसिंहुपर व कुड़वार क्षेत्र में दिनभर बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। ओवरलोडिंग से हो रही ट्रिपिंग की चपेट में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की करीब 26 लाख की आबादी आ गई है।
रोज फुंक रहे 20 ट्रांसफार्मर
ओवरलोडिंग से संयंत्रों के खराब होने के साथ ही रोज 15 से 20 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसमें 11 से 12 ट्रांसफार्मर रोज वर्कशाप में मरम्मत के लिए पहुंच रहे हैैं। ट्रांसफार्मरों के अधिक फुंकने से वर्कशॉप में भी काम का दबाव बढ़ गया है। सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मरों को वापस भेज दिया जाता है।
आज क्षमता वृद्धि के लिए 12 घंटे बंद रहेगा उपकेंद्र
ओवरलोडिंग की बढ़ी समस्या को देखते हुए पावर कार्पोरेशन ने उपकेंद्रों व फीडरों की क्षमता वृद्धि का काम भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को असरोगा विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 12 घंटे का शटडाउन लिया गया है।
एसडीओ प्रशांत शेखर ने बताया कि सुबह सात से शाम सात बजे तक ट्रांसफार्मर बदलकर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इससे निर्बाध आपूर्ति में सहूलियत होगी। अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद का कहना है कि नए तार, केबल व बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को ढर्रे पर लाने का प्रयास चल रहा है। काफी हद तक स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।