{"_id":"5df667fd8ebc3e87a91f344f","slug":"two-km-long-jam-on-day-one-sultanpur-news-lko497929616","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी के चक्कर में घंटों परेशान रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी के चक्कर में घंटों परेशान रहे वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार से शुरू हुई फास्टैग सेवा ने कुछ के चेहरे पर मुस्कान ला दी तो कुछ ठंड में भी पसीना-पसीना हो गए।
दफ्तर तो छुट्टी की वजह से बंद रहे कैश लेन पर घंटों फंसे लोग लेकिन नियत समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। फास्टैग में पंजीकरण कराने वाले प्लाजा से चंद सेकेंड में फर्राटा भरते रहे।
अमर उजाला ने असरोगा टोल प्लाजा पर सेवा का जायजा लिया तो कुछ ने व्यवस्था को कोसा तो कुछ ने व्यवस्था को सराहा।
फास्टैग व्यवस्था का लाभ लेने के लिए रविवार को असरोगा टोल प्लाजा पर पंजीकरण कराने वालों की भी कतार लगी रही। एनएचआई के मुताबिक रविवार को 72 लोगों ने पंजीकरण कराया। बताया की छुट्टी की वजह से बैंक के कर्मचारी प्लाजा पर नहीं पहुंचे थे इसलिए पंजीकरण व्यवस्था धीमी रही।
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर 16 लेन बनाए गए हैं। इसमें आठ लेन अप व आठ लेन डाउन मार्ग के हैं। रविवार की सुबह से दोनों तरफ सात लेन पर यानि की कुल 14 लेन पर फास्टैग सेवा शुरू कर दी गई है।
प्लाजा पर नगद टैक्स भुगतान के लिए दो लेन सुरक्षित किया गया है। इसमें एक अप व एक डाउन है। सुबह आठ बजे से फास्टैग सेवा लागू होने के बाद नकद लेन वाले बैरियर पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। नौ बजते-बजते करीब दो किमी लंबी कतार वाहनों की लग गई। कतार में फंसे वाहनों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
फास्टैग लेन में वाहन घुसाने वाले चार स्वामियों को टोल टैक्स महंगा पड़ गय। शहर निवासी शानू ने बताया कि उन्होंने फास्टैग में पंजीकरण कराया था लेकिन उनके रीचार्ज में बैलेेंस कम था। इसकी वजह से बैरियर नहीं उठा। उन्हें 85 रुपये की जगह 170 रुपया टैक्स देना पड़ा।