फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two injured in truck collision with car on Purvanchal Expressway

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार से टकराया ट्रक, दो घायल

Thu, 17 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two injured in truck collision with car on Purvanchal Expressway
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा के पास बुधवार दोपहर खड़ी कार में पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। दुर्घटना में कार सवार बिहार के मुजफ्फरनगर शंकरपुर निवासी युवती सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को दोस्तपुर सीएचसी से अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को भी यूपीडा कर्मियों ने पकड़ लिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर, शंकरपुर निवासी हरिओम कुमार (25), संजू कुमारी (22) निवासी वार्ड नंबर चार, मांसाहार निशा, पुरंदरदहा, सीतामढ़ी बिहार के साथ बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से लखनऊ से कार से बिहार जाने के लिए निकले थे। दोपहर 12.30 बजे हरिओम ने अपनी कार को दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की पीली पट्टी में खड़ी की थी।
विज्ञापन

तभी पीछे से आ रहा ट्रक पीली पट्टी पार करते हुए उनकी कार से टकरा गया। दुर्घटना में कार पर सवार हरिओम कुमार व संजू कुमारी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन दोनों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed