{"_id":"5d1ce34d8ebc3e3cb06653a2","slug":"two-electric-feeders-will-be-made-from-24-lakh-rupees-sultanpur-news-lko4687104120","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख रुपये से बनेंगे दो विद्युत फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लाख रुपये से बनेंगे दो विद्युत फीडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्ट नगर विद्युत उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए दो नए फीडर बनाए जाएंगे। फीडर निर्माण पर 23.72 लाख रुपये खर्च आएगा। नए फीडर बनने से करीब 50 हजार आबादी को बिजली समस्या से सहूलियत मिलेगी। धनराशि आवंटित होने के बाद वितरण खंड ने बुधवार से कार्य शुरू करा दिया है।
बिजली समस्या को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन उपकेंद्रों के साथ फीडरों की भी संख्या बढ़ाने में जुटा है। शहर से सटे ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र के जौनपुर फीडर पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने दो फीडर के निर्माण की स्वीकृति दी थी।
इसके साथ ही मध्यांचल वितरण निगम ने दोनों फीडर के निर्माण के लिए 23.72 लाख रुपये धनराशि भी आवंटित कर दी है। वितरण खंड के मुताबिक जौनपुर फीडर को विभाजित कर दो नए फीडर बनाने पर 23.72 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
नए फीडरों के निर्माण से जौनपुर फीडर से जुड़ी करीब 50 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी। धनराशि मिलने के बाद बुधवार को वितरण खंड प्रथम ने कार्य का शुरू करा दिया। वितरण खंड ने कार्यदायी संस्था को एक माह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
ट्रांसपोर्ट नगर के 33/11 विद्युत उपकेंद्र के जौनपुर फीडर पर दो नए फीडर बनाने के कार्य का शिलान्यास बुधवार को सुल्तानपुर भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने किया।
विधायक ने वितरण खंड के इंजीनियरों से फीडर के बारे में जानकारी ली। कार्य का शुभारंभ करने के लिए उन्होंने भूमि पूजन किया। कहा कि सूबे व केंद्र की सरकार बिजली समेत अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना की। कहा कि बिजली के क्षेत्र में सरकार ने बहुत कार्य कराए हैं। शुभारंभ मौके पर वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण समेत अन्य मौजूद रहे।
शहर में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर विद्युत उपकेंद्र के जौनपुर फीडर से अभी तक रामगंज के पास तक बिजली आपूर्ति होती रही। अब दो नए फीडर के निर्माण से जौनपुर फीडर पर तीन फीडर हो जाएंगे।
वितरण खंड के इंजीनियरों के मुताबिक दो नए फीडर बनने से जौनपुर के इकलौते फीडर का भार तीन फीडरों में बांट दिया जाएगा। तीन फीडर बनने से ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।