फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two died includinh engineer in road accident

ट्रैक्टर से टकराई एसयूवी, इंजीनियर समेत दो की मौत

Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
two died includinh engineer in road accident
कुड़वार (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हईवे पर बृहस्पतिवार की रात एसयूवी और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एसयूवी पर सवार रेलवे के इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
कानपुर के हिंद नगर एलडीए कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह तोमर (58) रेलवे में इंजीनियर थे।
बृहस्पतिवार को देवेंद्र सिंह एसयूवी (इनोवा) के चालक सैफ (30) निवासी खदरा नगर हुसैनगंज लखनऊ, रामसागर सिंह यादव निवासी 12/126 विकास नगर लखनऊ, मनोज दूबे निवासी विरामखंड गोमती नगर और राजेश शर्मा के साथ वाराणसी से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असरोगा के पास अचानक एसयूवी ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वाहन चालक सैफ को मृत घोषित कर दिया जबकि इंजीनियर देवेंद्र सिंह तोमर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिला प्रशासन इंजीनियर को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed