{"_id":"5f7f486a8ebc3e9bbc065e80","slug":"two-died-from-train-sultanpur-news-lko544244080","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित भुआपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक सुबह घूमने निकले थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के भुआपुर गांव निवासी इमामुद्दीन का पुत्र जीशान अहमद (21) व उनके पड़ोस के रईस अहमद का पुत्र शहरयार (22) दोस्त थे। दोनों बृहस्पतिवार की सुबह एक साथ घर से निकले थे। जीशान व रईस गांव के बगल से गुजरे लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक के पास टहल रहे थे।
इसी बीच दोनों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर गभड़िया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव व अमहट चौकी प्रभारी प्रभाकांत तिवारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के संबंध में गांव वालों से जानकारी ली।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अमहट प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि दोनों युवकों की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। पुलिस को मौके पर क्षतविक्षत शव पड़े मिले हैं। घटनास्थल के पास एक टूटा हुआ मोबाइल सेट भी मिला है। मोबाइल के सिम व ईएमआई नंबर से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काफूर हुईं दो घरों की खुशियां, गांव में मातम
भुआपुर गांव के रईस अहमद व इमामुद्दीन के लिए बृहस्पतिवार के दिन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रईस का पुत्र शहरयार व इमामुद्दीन का पुत्र जीशान दोस्त थे। सुबह दोनों घर से साथ निकले थे। यह भी नहीं बताया था कि कहां जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के लोग सन्न रह गए। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। देखते ही देखते दोनों घरों की खुशियां काफूर हो गईं। गांव में मातम पसरा है। दोनों घरों पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।