{"_id":"667b263e3f320f9cf2059264","slug":"two-dead-due-to-lightning-teenager-unconscious-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-115103-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली गिरने से दो की मौत, किशोरी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली गिरने से दो की मौत, किशोरी बेहोश
Wed, 26 Jun 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर/गोसाईगंज। जिले में मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश आफत साबित हुई। इस दौरान बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी बेहोश हो गई। इसके अलावा कई जगह बिजली गिरी, जिससे 112 का टावर ध्वस्त हो गया और लखनऊ से आने वाली सूचनाओं का संपर्क खत्म हो गया।
जिले में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। लगातार बिजली कड़कने से लोग घरों में ही बैठे रहे और इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों को बंद कर दिया। शहर से सटे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नन्हुई सैफुल्लागंज गांव निवासी गोविंद कुमार का पुत्र शिवम (17) दोपहर को धान की नर्सरी की सिंचाई करने गया था। अचानक बिजली गिरने से वह झुलस गया। कुछ ही देर बाद उसके खेत से करीब 700 मीटर दूर उसी के गांव के अधिवक्ता सुरेंद्र यादव की पत्नी सोना देवी (54) अपने खेत में चरी काट रही थी। उन पर भी बिजली गिर पड़ी। ग्रामीण व परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, पुलिस लाइन स्थित डायल 112 के टावर पर भी बिजली गिरी, जिससे टावर के महत्वपूर्ण उपकरण जल गए। इस वजह से लखनऊ से आने वाली सूचनाओं का पूरा तंत्र ही बाधित हो गया। वहीं, जयसिंहपुर ब्लॉक के हमजाबाद गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से गांव निवासी तौफीक व नंदलाल के घर के विद्युत उपकरण जल गए। इस बीच मोबाइल लेने कमरे में गई तौफीक की पुत्री कुलसुम (16) भी बिजली के झटके से बेहोश हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
दो मौतों से गांव में छाया मातम
गोसाईगंज। नन्हुई सैफुल्लागंज गांव में बिजली गिरने से दो मौतों से मातम छा गया। एसडीएम सदर ठाकुर प्रसाद गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिले। एसडीएम ने परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक शिवम के पिता गोविंद कुमार किसान हैं। उनकी चार संतानें थीं। बड़ी बेटी मीरा (19) दूसरे नंबर पर शिवम (17) तीसरे नंबर पर शुभम (12) व सबसे छोटी पुत्री मोहिनी (09) है। उसकी मौत से मां ऊषा देवी व सभी परिजनाें में चीख-पुकार मची है। वहीं, सोना देवी की दो संतानें हैंं। उनके पुत्र रवि व विकास हैं। मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
सरकारी आवास पर गिरी पेड़ की डाल
सुल्तानपुर। बरसात के दौरान शहर के ईदगाह स्थित नीम के पेड़ पर बिजली गिरी। यह वाकया देखकर आसपास के लोग सहम गए। बिजली गिरने से पेड़ के मुख्य तने में ही दरार आ गई। वहीं एमजीएस चौराहे पर सत्येंद्र खरे के सरकारी आवास पर बारिश के दौरान नीम के पेड़ की डाल गिर गई। हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सिंचाई खंड कार्यालय के पास भी बिजली गिरी। इससे आसपास के लोग सकते में आ गए।
आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।