{"_id":"5d373f2e8ebc3e6c98749159","slug":"two-children-missing-sultanpur-news-lko472418129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चे लापता, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चे लापता, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजेंद्र नगर मोहल्ले से सोमवार की रात दो बच्चे अचानक लापता हो गए। परिवारीजनों ने बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका।
पुलिस ने मंगलवार की सुबह परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी मुश्ताक का पुत्र दानिश (10) सोमवार की रात लगभग आठ बजे अपने घर से तुलसीनगर मोहल्ला निवासी मैनुद्दीन के पुत्र अरमान (11) के साथ घर से निकला था।
रात दस बजे तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुश्ताक की तहरीर पर दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज की है।