फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two brothers and son shot

रंजिश में पिता-पुत्र समेत तीन को मारी गोली

Wed, 11 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers and son shot
सुल्तानपुर। रवनिया पश्चिम गांव में मंगलवार को रंजिश में एक पक्ष ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गोली मार दी। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सगे भाइयों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव निवासी हीरालाल यादव की गांव के ही अमित सिंह से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमित सिंह के पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से हीरालाल यादव, विनोद यादव (पिता-पुत्र) और हीरालाल के भाई ननकऊ उर्फ रामकिशोर घायल हो गए। घायलों को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हीरालाल और ननकऊ उर्फ राम किशोर (सगे भाई) को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में हीरालाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक हीरालाल की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर अमन सिंह ,अमोल सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी शिवहरी मीणा ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
उसके बाद थानाध्यक्ष कुड़वार अरविंद पांडेय व एसओजी प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने बुधवार को फायरिंग व मारपीट में शामिल चंद्रभूषण उर्फ लिटिल, लवकेश भूषण उर्फ सोनू उर्फ मोनू, रवि सिंह उर्फ अमूल निवासीगण रवनिया पश्चिम थाना कुड़वार और इंद्रेश तिवारी निवासी चौबहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से एक वाहन भी बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी बैठकर फरार हो रहे थे। घायलों को गोली लगी है। एएसपी शिवराज ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार अन्य दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed