{"_id":"5dbf1cd78ebc3e01451c3a41","slug":"two-bridges-to-be-constructed-for-irrigation-section-to-facilitate-movement-sultanpur-news-lko490245794","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाजाही की सुविधा के लिए सिंचाई खंड बनवाएगा दो पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाजाही की सुविधा के लिए सिंचाई खंड बनवाएगा दो पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सिंचाई खंड की ओर से लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रामगंज रजबहे पर हरिहरपुर व देवलपुर गांव के पास करीब 40 लाख रुपये की लागत से दो पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
शासन ने प्रोजेक्ट की मंजूरी दे दी है। दोनों स्थानों पर पुल का निर्माण होने से करीब 10 हजार की आबादी को आवाजाही की सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण को लेकर सिंचाई खंड ने कार्ययोजना बना ली गई है। परियोजना जल्द कार्य शुरू होने के आसार हैं।
सिंचाई खंड से संचालित रामगंज रजबहा (नहर) से लंभुआ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के लोग सिंचाई करते हैं। नहर के संचालन के साथ अब सिंचाई खंड की ओर से ग्रामीणों को आवाजाही की सुविधा के लिए एक नई परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के देवलपुर व सहिनवा गांव के पास नहर पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल का निर्माण कराने के लिए सिंचाई खंड की ओर से शासन को कार्ययोजना भेजी गई थी।
शासन ने कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए पुल निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। पुल का निर्माण होने से आसपास के गांव के करीब 10 हजार की आबादी को आवाजाही की सुविधा मिलेगी। लोगों को कई किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
सिंचाई खंड के सहायक अभियंता आरसी वर्मा ने बताया कि शासन से प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिल गई है। दो स्थानों पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।