फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two bikes collide, one youth killed, another injured

Sultanpur News: दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 08 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one youth killed, another injured
कादीपुर। खालिसपुर मुबारकपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दोस्तपुर के नागनाथपुर दूल्हापुर निवासी संजय निषाद (35) व दूसरी बाइक पर सवार खालिसपुर मुबारकपुर निवासी अमर सिंह (43) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से दोनों को कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घायल अमर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को सड़क से हटाकर किनारे किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed