फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two arrested of bike thief gang

बाइक चोर गिरोह के दो गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two arrested of bike thief gang
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। पुलिस ने बुधवार को अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद किया है। तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो तमंचा और कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन

एसओ धनपतगंज मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस टीम के साथ वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दो बाइकों को रोककर उस पर सवार युवकों की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक फरार हो गए, जबकि एक बाइक पर बैठे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रामजी उर्फ मुनाई निवासी भटकौली और हरीश शुक्ला निवासी पूरे मचली शुक्ल का पुरवा धर्मदासपुर थाना कूरेभार बताया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद किया गया है। उनके पास से दो तमंचा और कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान रामजी उर्फ मुनाई और हरीश शुक्ला ने बताया कि वे दोनों शादी समारोह में खाना बनाने का काम करते हैं। योजना बनाकर अन्य जनपदों में चुराई गई बाइक को बेचने का काम करते हैं। गैंग का मुखिया घनश्याम यादव निवासी पूरे मचली शुक्ल का पुरवा धर्मदासपुर थाना कूरेभार और रिंकू निवासी महुली थाना बल्दीराय हैं।

घनश्याम शादी समारोह में खाना बनाने का ठेका लेता है और रिंकू उसी शादी समारोह से बाइक चुराकर उसे पहुंचाता है। एसओ ने बताया कि फरार होने वाले लोगों में घनश्याम यादव, रिंकू और कपिलदेव निषाद निवासी मठिया बहादुरपुर थाना कूरेभार के रूप में की गई है। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed