फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two arrest

चोरी की दो पिकअप व एक जीप के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
two arrest
सुल्तानपुर। जिले में एक माह में तीन बड़े वाहनों की चोरी से बैकफुट पर आई पुलिस को बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी की दो पिकअप और एक जीप बरामद करके दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र से चोरों ने एक जीप पर छह सितंबर को हाथ साफ कर दिया था। इसके अगले ही दिन सात सितंबर की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद से एक पिकअप चोरी हुई थी। पुलिस अभी इसकी जांच कर ही रही थी कि 18 सितंबर को बाधमंडी के समीप स्थित एक मार्केट से चोरों ने पिकअप पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

लगातार तीन वाहन चोरी होेने से पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे थे। इस पर एसपी शिवहरी मीणा ने स्वाट टीम के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस को सक्रिय किया था। इसी कड़ी में कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक रामकिशोर रावत व उपनिरीक्षक शैलेंद्र गुप्ता को बुधवार रात सूचना मिली कि पयागीपुर के पास दो युवक एक पिकअप में बैठे हैं। सूचना मिलते ही दोनों एसआई ने स्वाट टीम को लेकर बताए गए स्थान पर छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि पिकअप वाहन चोरी का है। पूछताछ में युवकों की पहचान हर्षवर्द्धन सिंह उर्फ गोलू निवासी छतरपुर शिवाला थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ और संदीप प्रजापति निवासी रामपुर थाना धम्मौर, सुल्तानपुर के रूप में की गई। दोनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक अन्य पिकअप और जीप को भी बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है।

एसपी शिवहरी मीणा ने बृहस्पतिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप, जीप अथवा अन्य बड़े वाहनों को चुराने के बाद ये शातिर चोर उन्हें सुनसान इलाके में सरपत के बीच छिपा देते थे। चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दाम पर दूसरे लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed