फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two accused of murder found guilty, sent to jail

Sultanpur News: हत्या के दो आरोपी दोषी करार, भेजे गए जेल

Thu, 18 Jan 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder found guilty, sent to jail
सुल्तानपुर। मुकदमेबाजी की रंजिश में 43 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में एडीजे चतुर्थ अंकुर शर्मा ने बुधवार को दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट दोनों दोषियों को बृहस्पतिवार को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन


एडीजीसी क्रिमिनल विजय शंकर शुक्ल के मुताबिक कुड़वार थाने के अमिलिया कला गांव निवासी यदुनाथ यादव की गांव के ही दल सिंगार सिंह व गया प्रसाद से मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही थी। 21 मार्च 1980 को खलिहान जाते समय यदुनाथ यादव की आरोपियों ने लाठी, फरसा व बल्लम से मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र समर बहादुर यादव ने आरोपियों दल सिंगार सिंह, शिव प्रसाद, अंबिका प्रसाद व गया प्रसाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई करीब 43 वर्ष तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट ने आरोपियों दल सिंगार सिंह व शिव प्रसाद को दोषी करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाने के लिए 18 जनवरी की तिथि नियत की है। सरकारी वकील विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि आरोपी अंबिका प्रसाद व गया प्रसाद की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed