फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two accused in Rakesh Vishwakarma murder case arrested in encounter

Sultanpur News: राकेश विश्वकर्मा हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Rakesh Vishwakarma murder case arrested in encounter
कादीपुर के नोनरा गांव में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश अजय
कादीपुर (सुल्तानपुर)। करीब डेढ़ माह पहले हुए राकेश विश्वकर्मा की हत्या में आरोपी तीन युवकों से रविवार रात नोनरा गांव के मोड़ के पास कादीपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पकड़ लिया गया। तीसरा आरोपी भाग निकला। दोनों बदमाशों को कादीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कादीपुर के मुड़िलाडीह चौकी के नोनरा गांव निवासी राकेश विश्वकर्मा की तीन अप्रैल की रात उनके घर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी ने हत्या में शामिल आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार देर रात कादीपुर पुलिस को पता चला कि हत्या में शामिल बदमाश नोनरा गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने नोनरा गांव के मोड़ के पास घेराबंदी की, जहां एक बाइक पर सवार तीन लोग गांव की तरफ आते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अंबेडकरनगर जिले के बेवाना निवासी अजय निषाद व ससपना गांव निवासी दिवाकर घायल हो गए। अजय के बाएं व दिवाकर के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन दोनों के पास से एक-एक असलहा व दो कारतूस मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके साथ में राहुल निषाद निवासी बेवाना जिला अंबेडकरनगर भी था, जो भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि हत्याकांड में शामिल नीरज यादव, सुरेंद्र व सागर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया है। अजय निषाद के खिलाफ अंबेडकरनगर के बेवाना थाने में तीन व व दोस्तपुर थाने में दो केस दर्ज हैं। दिवाकर के खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed