फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tube well operator dies under suspicious circumstances

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत

Wed, 03 Jul 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tube well operator dies under suspicious circumstances
लंभुआ (सुल्तानपुर)। चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा स्थित राजकीय नलकूप के पास संदिग्ध हालात में ट्यूबवेल ऑपरेटर अचेत पड़ा मिला। आननफानन ग्रामीण उसे लेेकर प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस माामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



वाराणसी जिला निवासी दीपक कुमार (30) नलकूप विभाग में नलकूप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसकी देखरेख में बड़ापुर, कंवरपुर, जगन्नाथपुर व धरवासपुर के नलकूपों के संचालन का जिम्मा था। सोमवार की रात प्रतापपुर कमैचा कस्बे के निकट स्थित राजकीय नलकूप के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया। ग्रामीण तत्काल उसे एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चांदा थाने की पुलिस को दी। इस संबंध में चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed