Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   truck hits trolley full of laborers on Purvanchal Expressway one dead 16 injured

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मजदूरों से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, 16 घायल

Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 10:46 AM IST
सार

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छह की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
truck hits trolley full of laborers on Purvanchal Expressway one dead 16 injured
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी के पास हुआ। बताया गया कि यहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 118.8 पर बिहार के सहरसा जिले के मजदूर एक ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार मजदूर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

छह की हालत नाजुक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार पहुंचाया। वहां डॉ. जाहिर खान की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद, 16 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। इनमें से छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

ये लोग हैं घायल

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान उषा पत्नी अमर यादव, सुप्रिया पुत्री अमर बहादुर, शिवम पुत्र अमर यादव, मिथलेश यादव पुत्र अंग्रेज यादव, मीनाक्षी पुत्री मिथलेश यादव, मंजू पत्नी मिथलेश, दिलखुश यादव पुत्र चीतू यादव, नवीन कुमार पुत्र मोनू शर्मा, शिवम पासवान पुत्र नारायण पासवान, भारती पत्नी शिवम पासवान, सिद्धार्थ कुमार पुत्र शिवम, सोमन शर्मा पुत्र खोनई, बादल कुमार पुत्र मनोज पासवान, सुशील यादव पुत्र अक्कड़ प्रसाद, रुदन कुमार पुत्र भोनू शर्मा, रवींद्र कुमार पुत्र भाने शर्मा और अनिल यादव पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। सभी घायल बिहार के सहरसा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed