{"_id":"e931652133e66a6f4c82d320adc0c894","slug":"tripal-murder-at-a-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद स्थल पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस के विलंब से पहुंचने से नाराज परिवारीजन ग्रामीणों के साथ गांव से चंद फासले पर स्थित कस्बे के पटेल चौक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एक सिपाही की बाइक को आग लगा दी। हालात बेकाबू देख मौजूद पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। करीब आधे घंटे बाद पहुंची एसपी सोनिया सिंह ने पुलिस व पीएसी की मदद से हालात को काबू किया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। फॉरेंसिक टीम ने शनिवार की सुबह स्पॉट से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दो जिलों की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के नूरपुर अल्देमऊ गांव निवासी भानु प्रताप सिंह के खेत में स्थित नलकूप पर शुक्रवार की रात शिव कुमार सिंह (26) पुत्र रामनारायण सिंह, देव नारायण पांडेय (32) पुत्र स्व. राम मूरत पांडेय निवासी जलालपुर और प्रशांत सिंह (26) पुत्र राजवंत सिंह निवासी नूरपुर अल्देमऊ कोतवाली कादीपुर रात करीब साढ़े नौ बजे पार्टी कर रहे थे।
नलकूप के पास ही तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में प्रीतिभोज के आयोजन की वजह से लोगों को गोलियों की आवाज नहीं सुनाई पड़ी। करीब साढ़े दस बजे नलकूप की तरफ गए एक ग्रामीण ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों की सूचना के बावजूद करीब घंटे भर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो वे आक्रोशित हो गए। नाराज ग्रामीण पटेल चौक के पास पहुंचे और पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों को शांत कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पटेल चौक के पास खड़ी सिपाही राजकुमार पाल की बाइक फूंक दी।
हालात बिगड़ने पर पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह पीएसी व कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। एसपी ने घटना के बाबत मृतक युवकों के परिवारीजनों से पूछताछ की। शनिवार की सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।