फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tripal murder at a time

तीन युवकों की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

घटना के बाद स्थल पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस के विलंब से पहुंचने से नाराज परिवारीजन ग्रामीणों के साथ गांव से चंद फासले पर स्थित कस्बे के पटेल चौक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एक सिपाही की बाइक को आग लगा दी। हालात बेकाबू देख मौजूद पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। करीब आधे घंटे बाद पहुंची एसपी सोनिया सिंह ने पुलिस व पीएसी की मदद से हालात को काबू किया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।  फॉरेंसिक टीम ने शनिवार की सुबह स्पॉट से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दो जिलों की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के नूरपुर अल्देमऊ गांव निवासी भानु प्रताप सिंह के खेत में स्थित नलकूप पर शुक्रवार की रात शिव कुमार सिंह (26) पुत्र रामनारायण सिंह,  देव नारायण पांडेय (32) पुत्र स्व. राम मूरत पांडेय निवासी जलालपुर और प्रशांत सिंह (26) पुत्र राजवंत सिंह निवासी नूरपुर अल्देमऊ कोतवाली कादीपुर रात करीब साढ़े नौ बजे पार्टी कर रहे थे।

नलकूप के पास ही तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में प्रीतिभोज के आयोजन की वजह से लोगों को गोलियों की आवाज नहीं सुनाई पड़ी। करीब साढ़े दस बजे नलकूप की तरफ गए एक ग्रामीण ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों की सूचना के बावजूद करीब घंटे भर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो वे आक्रोशित हो गए। नाराज ग्रामीण पटेल चौक के पास पहुंचे और पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों को शांत कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पटेल चौक के पास खड़ी सिपाही राजकुमार पाल की बाइक फूंक दी।


हालात बिगड़ने पर पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह पीएसी व कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। एसपी ने घटना के बाबत मृतक युवकों के परिवारीजनों से पूछताछ की। शनिवार की सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed