Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trials Held for Junior Athletics Championship

Sultanpur News: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ ट्रायल

Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trials Held for Junior Athletics Championship
श्यामनगर मैदान में ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्रोत- एसोसिएशन
पयागीपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से पयागीपुर के पास श्यामनगर मैदान में एक दिवसीय एथलेटिक्स ट्रायल लिया गया। ट्रायल में बालक व बालिका वर्ग में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी आठ व नौ अप्रैल को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. बाबादीन चौधरी के निर्देशन में एथलेटिक्स का ट्रायल लिया गया। शुभारंभ पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आरबी पांडेय ने किया। बालकों की 800 मीटर दौड़ में अंतरिक्ष कसौधन प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय व आकाश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर बालिका वर्ग में सेजल पाल प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग में अस्तित्व व बालिका वर्ग में सोनाक्षी का चयन हुआ। 1500 मीटर बालक वर्ग में शिवम वर्मा व बालिका वर्ग में सपना यादव सफल हुए। 3000 मीटर बालक वर्ग में अंतरिक्ष कसौधन व बालिका वर्ग में शगुन यादव चुने गए। 400 मीटर बालक वर्ग में आकाश वर्मा व बालिका वर्ग में प्रतिमा विजेता रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश गुप्ता और बालिका वर्ग में पायल मिश्रा व सोनाक्षी का चयन हुआ। जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में प्रतिभा पाल, गोला फेंक बालक वर्ग में हर्षित पाठक का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता महेश कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आठ व नौ अप्रैल को प्रयागराज में होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। आरबी पांडेय ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को कभी हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि बढ़-चढ़कर मुकाबला करना चाहिए। निर्णायक के रूप में सत्यवीर यादव, कबड्डी कोच अवधेश मिश्रा, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed